28 जनवरी 2013 - 20:30

हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम और उनके छठे उत्तराधिकारी इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर आज ईरान सहित दुनिया के कई मुल्कों में जश्न व समारोह आयोजित किए गए.......

अल्लाह के आख़री दूत और दया व स्नेह के प्रतीक पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम और उनके छठे उत्तराधिकारी इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर आज ईरान सहित दुनिया के कई मुल्कों में जश्न व समारोह आयोजित किए गए, जबकि हिंदुस्तान सहित कुछ मुल्कों में आज रत और कल दिन भर जश्न मनाया जाएगा। ईरान के सभी छोटे बड़े शहरों में लोगों ने सोमवार की रात से ही मिठाई बांटने और एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू कर दिया था जो इस समय भी जारी है। विभिन्न जगहों पर महफ़िलें हो रही हैं जिनमें इस्लाम की इन दो महान हस्तियों के रौशन जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रौशनी डाली जा रही है। ख़ास कर मशहद और क़ुम में हो रहे हैं जहां लाखों की संख्या में ज़ाएरीन जमा हुए हैं। ............ 166